आज पुतिन का 70वां जन्मदिन एक आम गरीब कैसे बना राष्ट्र पति
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का जीवन जितना सुर्खियों में रहता है, उतना ही रहस्यमयी भी माना जाता है। पुतिन वो शख्स हैं जिन्होंने दुनिया को वर्ल्ड वॉर थ्री के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया है।
आज पुतिन का 70वां जन्मदिन है। हालांकि अपनी फिटनेस से वह हमेशा ही सबको चौंका देते हैं। इस बेहद चालक और रहस्यमयी नेता की जिंदगी के कुछ अनछुए राज आज हम आपके सामने रख रहे हैं।
आज पुतिन का 70वां जन्मदिन
पुतिन 1999 में रूस के कार्यवाहक राष्ट्रपति बने। उसके बाद सााल 2000 से आज तक लगातार रूस के राष्ट्रपति बने हुए हैं। पूरी दुनिया पुतिन को शक्तिशाली नेता के तौर पर जानती है लेकिन
क्या दुनिया यह जानती है कि पुतिन का बचपन कैसा रहा। पुतिन की मां फैक्ट्री में मजदूर थीं और पिता फैक्ट्री में फोरमैन का कार्य करते थे।
पुतिन के दो बड़े भाइयों की मौत बदहाली के कारण बचपन में ही हो गई थी। पुतिन पढ़ लिखकर कानून की डिग्री लेकर कमाई करने लगे।